अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( कर्पूरीग्राम) जिले के कर्पूरीग्राम थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी तथा नवल किशोर के अन्यत्र थाना में स्थानांतरित होने के बाद, सम्मान सह बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान कर्पूरीग्राम थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस कर्मियों ने स्थानांतरित किए गए दोनों पुलिस कर्मियों को यहां के मिथिला परंपरानुसार पाग, माला, अंगवस्त्र, बुके तथा तोहफे देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कर्पूरीग्राम थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस कर्मियों ने पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी तथा नवल किशोर के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए उसकी सराहना की तथा कहा कि, उनलोगों को दोनों पुलिस पदाधिकारियों से काफी कुछ सीखने को मिला।

मौके पर कर्पूरीग्राम थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Post Views: 386







