अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(दलसिंहसराय) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में, बाईक सवार बदमाशों ने मेन रोड पर जाने का एड्रेस पुछते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को ईलाज के लिए, जिला के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में उसका ईलाज जारी है।

हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने बहादुरी का परिचय देते हुए, गोली चला रहे बदमाशों के एक साथी को पकड़ लिया, तथा जमकर धुनाई करने के बाद मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे मुफस्सिल पुलिस अपने हिरासत में लेकर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है।

जहां उसका ईलाज जारी है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी, स्वर्गीय इन्द्रदेव प्रसाद के पुत्र गौरव मोहन के रूप में की गयी है। घटना रविवार 22 सितम्बर की देर शाम करीब 8 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, गोली लगने से घायल युवक गौरव मोहन मोहनपुर रोड स्थित युएन पैलेस के पास अपने आवास के नीचे किसी दुकान पर बैठे हुए थे कि, इसी दौरान भमरूपुर के तरफ से एक ही बाईक पर सवार होकर आए तीन की संख्या में बदमाशों ने, गौरव प्रसाद से मेन रोड पर जाने का एड्रेस पुछा। गौरव प्रसाद ने जैसे ही एड्रेस बताना शुरू किया, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जिसमें से एक गोली युवक के सिर के पिछले हिस्से को छूती हुई निकल गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें ईलाज के लिए, जिला के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उनका ईलाज जारी है।
वहीं घटनास्थल से भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर अच्छे से धुलाई कर मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद किया है।







