???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में चोर का आतंक ही नही हौसले भी है बुलंद, थाना परिसर से सटे जेनरल स्टोर का छत तोड़कर चोरी, चैन की बांसुरी बजाकर सोती रही है पुलिस, स्थानीय व्यवसायी हुए खौफजदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: ( उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि, चोरों ने उजियारपुर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को खुली चुनौती देते हुए, मात्र तीन दिनों के अंदर उजियारपुर बाजार में चोरी की दुसरी घटना को अंजाम देते हुए, थाना परिसर से सटे जेनरल स्टोर का छत तोड़ दुकान में घुस कर गल्ला में रखा करीब 12 हजार रूपए चोरी कर लिया और उजियारपुर पुलिस चैन की बांसुरी बजाती रह गयी।

घटना रविवार 22 सितम्बर के देर रात की बतायी जा रही है। घटना से संबंधित आवेदन भी पिड़ित व्यवसायी के द्वारा उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया गया है। उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी पिड़ित व्यवसायी, मोहम्मद अकरम एजाज ने उजियारपुर थाना को दिए आवेदन में बताया है कि, अन्य दिनों की तरह ही वह रविवार 22 सितम्बर की देर शाम करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया।

अगले दिन सोमवार 23 सितम्बर की सुबह जब वह अपने दुकान का शटर उठाकर दुकान के अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। उनके दुकान के छत का एसबेस्ट्स टूटा हुआ था, तथा कुछ सामान बिखड़ा हुआ था। इसी बीच उनकी नजर दुकान के गल्ला पर गयी, जिसका लॉक टूटा हुआ था।

जब उन्होंने दुकान का गल्ला खोला तो उसमे रखा 12 हजार नकद रूप्ये गायब था। इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि, जिस जेनरल स्टोर की दुकान में बीते रात को चोरी की घटना हुई है, उसकी दीवार थाना परिसर से सटा हुआ है। जिस समय चोर ने दुकान के छत पर लगे एसबेस्ट्स को तोड़ा होगा, उस आवाज भी हुई होगी! तो फिर उजियारपुर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी क्या सभी एक साथ रात को सो जाते हैं ?

अगर थाना के अन्य पुलिस कर्मी रात्री गश्ती पर थे, अथवा अपने अपने रूम पर सो रहे थे, तो क्या रात के समय थाना पर ओडी पदाधिकारी नही रहते हैं ? क्या उजियारपुर बाजार की सुरक्षा अब भगवान भरोसे ही है ? आपको बता दें कि, दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना, दलसिंहसराय थाना व विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है।

उजियारपुर थाना क्षेत्र का हाल तो ऐसा है कि, एक दिन भी ऐसा नही बीतता है जिस दिन चोरी लूट व छिनतई की घटना ना होती हो, कमोबेश यही हाल दलसिंहसराय थाना तथा विद्यापतिनगर थाना का भी है। उजियारपुर थाना सहित उक्त दोनों थानों में भी अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप