???? बिग ब्रेकिंग: भारतीय कॉम्यूनिस्ट पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत समस्तीपुर समाहरणालय पर किया विशाल धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के मुख्य द्वार पर भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी ने, अपने राज्यव्यापी प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत, सोमवार 23 सितम्बर को विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में झंडा-बैनर व मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार विरोधी जमकर नारे लगा रहे थे।

समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन करने से पुर्व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, अपने हाथों में झंडा बैनर लेकर, बंगाली टोला स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुए जिला समाहर्ता कार्यालय के समक्ष पहुंचा, जहां वह जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता जिला किसान सभा के अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा ने किया।

मौके पर मौजूद वक्ताओं ने केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों का विरोध करने के साथ ही, समस्तीपुर जिला को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, अभियान बसेरा भाग 2 के तहत पंचायतवार सर्वेक्षण कर वास भूमि उपलब्ध कराने, पूर्व के इंदिरा आवास लाभूकों के जमीन की बंदोबस्ती करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रूपए करने, मनरेगा की मजदूरी 6 सौ रूपए प्रतिदिन करने,

दाखिल खारिज में धांधली करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व भूमि सर्वेक्षण में लुट खसोट बंद करने तथा, हसनपुर-बिथान ट्रेन सेवा की शुरुआत करने आदि की मांग की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर उनकी मांगे पूरी नही की जाती है तो, आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की जाएगी। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने भी, अपने राष्ट्रीय परिषद के फैसले के

अनुसार काला दिवस मनाते हुए भाग लिया, और 44 श्रम कानून के बदले चार लेबर कोड का पुरजोर विरोध किया, साथ ही बिहार में निर्माण मजदूर एवं बीड़ी मजदूरों की पूर्व से प्राप्त होने वाली सुविधाओं को बहाल करने की मांग किया। सभा के अंत में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामचंद्र महतो, प्रयागचंद मुखिया, अनिल प्रसाद, रामप्रीत पासवान, सुधीर कुमार देव, एवं रामविलास शर्मा आदि शामिल थे, ने प्रशासन

द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो, प्रयागचंद मुखिया, गजेंद्र प्रसाद चौधरी, अनिल प्रसाद, रामप्रीत पासवान, विनोद कुमार समीर, रामविलास शर्मा, विनोद कुमार विनय, बृजेश कुमार देव, मोहम्मद मुन्ना, शंकर राय, सुर्यदेव पांडे, आनंद वर्धन, जगत नारायण प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, राजेश महतो, प्रेम कुमार राय, रुमाल यादव, अर्जुन कुमार, लक्ष्मण सहनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *