???? बिग ब्रेकिंग: ग्रामीण चिकित्सक को घर जाने के क्रम में बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजि क्लिनिक में चल रहा ईलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ कल्याणपुर] जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत भागीरथपुर गांव में दुकान बंद कर घर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए जिला के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

जहां गंभीर अवस्था में उसका ईलाज जारी है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी सुनील चौधरी के रूप में की गयी है। उधर घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल व निजि क्लिनिक में उमड़ पड़ी। घटना सोमवार 23 सितम्बर की देर शाम करीब 09:30 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, पिड़ित सुनील चौधरी की दवा दुकान है, तथा ग्रामीण चिकित्सक के रूप में वह काफी दिनों से स्थानीय लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। घटना के वक्त भी वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर जा रहे थे, कि अचानक हथियार बदमाश ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।

जिसमे वह गोली घायल व्यक्ति के पीठ में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तथा आनन-फानन में ईलाज के लिए उसे जिला के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में उसका ईलाज जारी है।

वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ सदर टू विजय कुमार महतो ने बताया कि, पेशे से ग्रामीण चिकित्सक सुनील चौधरी को घर जाने के क्रम में, बदमाशों के द्वारा गोली मार दिए जाने की बात सामने आयी है। बदमाश युवक स्थानीय बताया जा रहा है। उक्त बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *