???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (दलसिंहसराय) दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ गांव में एक घर से एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। किसी ने इसकी सुचना मृतका के मायके वालों को दिया। जानकारी मिलने के बाद मृतका के ससुराल पहुंचे मृतका के मायके वालों ने  इसकी सुचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृतका की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ वार्ड 09 निवासी सुभाष कुमार की 22 वर्षिया पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गयी है।

मृतका के मायके वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप, मृतका के ससुराल वालों पर लगाया है। घटना के संबंध में मृतका के भाई का बताना है कि, उनकी बहन ने कुछ वर्ष पुर्व सुभाष कुमार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। मंगलवार की देर रात करीब 2 किसी ने उनके मोबाइल पर कॉल करके जानकारी दिया कि, गर्भपात वाला दवा खाने के बाद काफी मात्रा में ब्लिडिंग हो जाने के कारण उनकी बहन की मौत हो गयी है।

जानकारी मिलने के बाद जब वह अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि, उनकी बहन का शव उसके घर में एक चौकी पर रखा हुआ है, तथा उसके ससुराल के सभी लोग फरार हैं। मृतका के गले पर काला गहरा निशान भी है। जिससे उनलोगों को यह आशंका है कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है।

जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला