Samastipur: जहांगीरपुर में पोषण मेला का किया गया आयोजन, फीता काटकर की गयी शुरूआत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (खानपुर) जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में, गुरुवार 26 सितंबर को पोषण मेला का आयोजन महिला पर्यवेक्षिका-किरण कुमारी की मौजूदगी में किया गया। आयोजित इस पोषण मेला का उद्घाटन महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी ने फीता काटकर किया।

आयोजित इस पोषण मेला में मौजूद महिलाओं को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि,
मोटा अनाज सेहत के लिए वरदान है। इसके सेवन से न केवल कुपोषण की समस्या दूर होती है, बल्कि मनुष्य को स्वस्थ रखने में भी काफी मदतगार साबित होता है। 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलने वाले इस पोषण अभियान के तहत हर साल सितम्बर माह में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है।

जिसमें स्तनपान, एनीमिया, विकास, निगरानी, लड़कियों की शिक्षा, शादी की सही उम्र, स्वच्छता और स्वास्थ्य भोजन (खाद्य पोषण) आदि से संबंधित जानकारी दी जाती है। इस पोषण मेला के तहत आयोजित कार्यक्रम में पंचायत की सभी सेविकाएं अपने अपने केंद्र पर मोटा अनाज का रंगोली, कच्चा एवं पका हुआ भोजन आदि की प्रदर्शनी भी लगायी जाती है।

मौके पर मौजूद केशव कुमार के द्वारा पोषण जागरूकता शिविर आयोजन करने के उद्देश्य एवं इसके महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उपस्थित सभी लाभार्थी को गर्भावस्था के दौरान देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोली का महत्व, टीकाकरण, जन्म से 6 माह तक केवल स्तनपान, 6 माह पूर्ण होने पर स्तनपान के अलावा अलग कटोरी चम्मच से गर्म पका मुलायम खाना ऊपरी आहार पर चर्चा किया गया।

इसके साथ ही विश्व गर्भनिरोधक दिवस के उपलक्ष में परिवार नियोजन सेवा, विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाने का उद्देश्य, गर्भनिरोधक सेवा एवं उनके लाभ पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाया गया।

मौके पर सेविका अंजू कुमारी, वीना कुमारी, पूनम कुमारी, पिंकी कुमारी, बेबी कुमारी, कविता कुमारी, रामदुलारी देवी, शमा प्रवीन, उमदा कुमारी,  माला कुमारी, राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष-मनीष कुमार सहित लाभार्थी के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *