अरविन्द कुमार/अमित कुमार: ( समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के विशंभरपुर एलौथ स्थित जनसुराज के जिला कार्यालय में रविवार 29 सितम्बर को एनपी मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। आयोजित इस बैठक में जनसुराज प्रदेश इकाई की सुची जारी की गयी। आयोजित इस बैठक में प्रदेश ईकाई के सदस्ययों की सुची जारी करते समय मुख्य अतिथि के रूप में मुज़फ्फरपुर जिला के सकरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश चंचल भी मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि, समस्तीपुर ज़िला से कुल 106 लोगों को जनसुराज के प्रदेश कमिटी में शामिल किया गया हैं। जनसुराज के द्वारा जारी की गयी प्रदेश कमिटी की सूची में उजियारपुर प्रखंड के गावपुर पंचायत के मुखिया सह युवा जनसुराज के पुर्व जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार के नाम की घोषणा होते ही उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है।
प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने मुखिया अजय कुमार को प्रदेश कमिटी में शामिल होने पर बधाई दिया है। इस संबंध में जब गावपुर मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह युवा जनसुराज के पुर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार से बातचीत की गयी तो, उन्होंने जनसुराज सप्रीमों प्रशांत किशोर को धन्यावाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, जनसुराज सुप्रीमों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह पद सौंपा है, उसका ईमानदारी पुर्वक निर्वहन करेंगे।
जनसुराज के द्वारा जारी की गयी सुची के अनुसार समस्तीपुर ज़िले से मुखिया अजय कुमार के अलावे राजकपूर सिंह, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, डॉ जागृति ठाकुर, डॉ. दयाशंकर सिंह, विजय वात्सायन, ब्लॉक प्रमुख बिरजू साहू, डॉ. गोविंद कुमार, बड़ेलाल सहनी, आभा ठाकुर, डॉ. अनामिका यादव, डॉ. राजीव कुमार, सज्जन मिश्रा, पूर्व नगर निगम महापौर तारकेश्वर नाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार लखोतिया, डॉ. बिंदेश्वर् राम, पूर्व प्रखंड प्रमुख बबलू दास, जितेंद्र मिश्रा, पंकज ज्योति, प्रेमनाथ महतो, गजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण यादव, प्रोफेसर रामाशीष यादव, संजू राय व बैद्यनाथ चौधरी समेत कुल 106 लोगों के नाम शामिल है।







