अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनिया सूर्यकंठ पंचायत स्थित, समस्तीपुर उजियारपुर मुख्य मार्ग पर खोड़ि कोरबद्धा गांव में पुस्तकालय भवन के पास, तेज गति ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, तथा दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया। मृत व्यक्ति की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गांव के वार्ड संख्या 04 निवासी 40 वर्षिय रामबली पासवान उर्फ हनुमान पासवान के रूप में की गई है।
उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, हादसे में शामिल ट्रक को जप्त कर थाने ले आई है, तथा सदर अस्पताल पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। हालांकि ट्रक ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपने एक दोस्त के साथ सोमवार 30 सितंबर कि अहले सुबह करीब 9 बजे, उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव स्थित अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर, वापस अपने घर खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार जा रहा था।
इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव स्थित खोड़ि कोरबद्धा गांव में संचालित पुस्तकालय भवन के पास, ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में वह तेज गति ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। घायल का ईलाज सदर अस्पताल में करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी।
घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घर में सभी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि, सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।







