अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ताजपुर] उजियारपुर प्रखंड/अंचल कार्यालय परिसर में भाकपा माले का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन मंगलवार 01 अक्टूबर को तीसरे दिन भी जारी रहा।

आंदोलन कर रहे लोग दलित-गरीबों द्वारा जमा किये गये फार्म पर 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीनों को वासभूमि, कच्चा मकान वाले को पक्का मकान देने, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देने, महिलाओं के समूह का लोन माफ करने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने एवं 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 4 हजार रूपए करने, राशन में दाल-तेल-चीनी आदि शामिल करने, मनरेगा में लूट-भ्रष्टाचार बंद करने, बंद, अधूरे एवं खराब पड़े मोटर जलमिनार को ठीक कर सभी वार्डों में पेय जलापूर्ति को शुरू करने आदि की मांग कर रहे थे।
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आय प्रमाण-पत्र, भूमि एवं आवास से संबंधित 548 फार्म भरकर 22 अगस्त को जमा किया गया था, लेकिन आज तक प्रमाण-पत्र बनाना शुरू नहीं किया गया है। भूमि एवं आवास का फार्म भी पेंडिंग है।
उन्होंने कहा कि कार्यालय पर दलाल-विचौलिया का कब्जा है। संबंधित अधिकारी मनमाने ढंग से काम करते हैं। नल-जल योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। गुणवत्ताहीन टंकी, मोटर, पाईप का इस्तेमाल किया गया है। मोतीपुर वार्ड-27 में पेयजलापूर्ति महीने भर से बंद है। वार्ड-26 का भी मोटर जला हुआ है। प्राक्कलन का पूरा राशि उठाव के बाबजूद दर्जनों नलजल अधूरा पड़ा हुआ है।
सभा को जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद क्यूम, राजदेव प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, सुलेखा कुमारी, रतन सिंह, रंजू कुमारी, रामचंद्र पासवान, मुंशीलाल राय, नीलम देवी, रजिया देवी आदि ने भी सभा को संबोधित किया।








