???? बिग ब्रेकिंग: मोहनपुर में दुकानदार पर हुई गोलीबारी की घटना का थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने किया सफल उद्भेदन! ASP सह SDPO सदर वन ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले की मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मोहनपुर में विगत 22 सितंबर को गौरव मोहन पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल, एक और बदमाश को मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से 01 पिस्तौल, 02 गोली, 01 मोबाइल तथा घटना के वक्त रेकी करने में शामिल बाईक भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना अंतर्गत धकजरी गांव निवासी खिलाड़ी झा के 21 वर्षिय पुत्र रोहित कुमार झा के रूप में की गयी है। हालांकि इस दौरान एक अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडे ने, बुधवार 02 अक्टूबर को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, बीते दिनों 22 सितंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में मोहन गौरव के उपर बदमाशों ने उस समय गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था, जिस समय वह अपने दुकान के सामने खड़े थे।

घटना के बाद घायल मोहन गौरव को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था, तथा पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर तथा उनके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर घटना के उद्वेदन के कार्य पर लगा दिया गया था।

इसी क्रम में आज दिवा गश्ती के दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद को दो संदिग्ध युवक ग्लैमर बाइक से जाते हुए दिखा, जो पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा। जिसमें से एक बदमाश को थानाध्यक्ष ने खदेड़कर पकड़ लिया, तथा जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एक मोबाइल फोन बरामद किया गया साथ ही एक बाईक बरामद किया गया।

जब गिरफ्तार युवक से पुछताछ की गयी तो उसने बताया कि, मोहनपुर में 22 सितंबर को दुकानदार मोहन गौरव पर हुई गोलीबारी की घटना के दिन वह भी अफनी ग्लैमर बाइक के साथ रेकी करने में जुटा हुआ था।

ज्ञात हो कि उक्त गोलीबाड़ी मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के समय ही बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना अंतर्गत रूपसवाद गांव निवासी, संजीव कुमार के 30 वर्षिय पुत्र मुरारी कुमार के रूप में की गई है।

गिरफ्तार बदमाश ने भी उक्त घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार किया है। इस घटना के सफल उद्वेदन के लिए बनी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक, डीआईयू शाखा के अमित कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *