???? बिग ब्रेकिंग: बारिश के पानी से भरे गड्ढ़े में डूब कर 5वीं के छात्रा की हूई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी स्थानीय थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( विभूतिपुर ) जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत चकहब्बी पंचायत के शाहपुर परोही गांव में, बारिश के पानी से भरे गड्ढ़े में डूबकर 5वीं वर्ग मे पढ़ने वाली एक छात्रा की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी। उक्त घटना बुधवार 02 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे की है।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जुटी भीड़ में से कुछ स्थानीय गोताखोर युवकों ने, पानी में उतरकर काफी मशक्कत के बाद उक्त किशोरी के शव को पानी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उक्त किशोरी की मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना विभूतिपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस, मृत किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृत किशोरी की पहचान विभूतिपुर थाना अंतर्गत चकहब्बी पंचायत के शाहपुर परोही गांव निवासी, रविन्द्र सदा की 13 वर्षिया पुत्री मंजुला कुमारी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में मृत किशोरी के परिजनों का बताना है कि, दोपहर के समय मृतका अपनी एक सहेली के साथ घर से करीब 5 सौ मीटर दुर जानवरों का चारा लाने चौड़ के तरफ गयी हुई थी।

जहां शौच के दौरान जेसीबी से खोदे गये गड्ढे के किनारे जाने से किशोरी का पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी। जिसके बाद उक्त किशोरी के साथ घास लाने गयी एक अन्य किशोरी शोर मचाने लगी, तथा इसकी सुचना मृतका के मां को दिया।

सुचना मिलने के बाद मृतका की मां सहित अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, तथा पानी से भरे गड्ढ़े में उतरकर काफी मशक्कत के बाद उक्त किशोरी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बाद में इसकी सुचना विभूतिपुर पुलिस को दी गयी। जहां से आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *