अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में टीकाकरण के दौरान एक नवजात बच्चे की आंगनबाड़ी केंद्र पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया, तथा टीकाकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए, टीकाकर्मी को भी आंगनबाड़ी केंद्र पर ही रोक लिया।

इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद ने, हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा तथा मृत नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया, तथा दोनों महिला टीकाकर्मीयों को हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों के बीच से बाहर निकाला तथा थाने लेती चली गई।
मृत नवजात बच्चे की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी, सोनू दास के नवजात पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डढ़िया पंचायत स्थित छतौना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 31 पर विभिन्न बीमारियों से बचाव को लेकर, बीसीजी डीपीटी आदि से संबंधित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान टीकाकर्मी के द्वारा आशीष नाम के बच्चे को टीका दिया गया। इसी दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोग हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने स्थानीय लोगों को समझा पूजा कर शांत कराया तथा, आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद महिला टीकाकर्मी को स्थानीय लोगों के बीच से निकलकर थाने लेते चली गई।
वहीं इस संबंध मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि, छतौना गांव में टीकाकरण अभियान के दौरान एक ही भाईल से चार बच्चे को बीमारियों से बचाव वाला टीका दिया गया था। जिसमें तीन बच्चे पुरी तरह स्वस्थ है, तथा एक बच्चे की मौत हो गयी है। नवजात बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली जानकारी मिल पाएगी।







