???? बिग ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार व लूट खसोट का अड्डा बना आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 258, सीडीपीओ प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से लेती है 22•50%  तक रिश्वत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड कमेटी के सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में अमरजीत पाल, मंजय महतो, राज कुमार राम एवं राज कुमार चौरसिया की पांच सदस्यीय टीम ने, चाँदचौर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 01 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण किया।

इस दौरान भाकपा माले की टीम ने पाया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -258 पर 40 बच्चों में मात्र 5- 6 बच्चे ही उपस्थित थे, हालांकि इस दौरान केंद्र की सेविका रीना देवी खुद अनुपस्थित थीं। निरीक्षण टीम का नेतृत्व कर रहे पप्पू यादव ने, उजियारपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को केन्द्र की बदतर स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि, ना तो इस आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत रूप से सन्चालन किया जा रहा है, और ना ही नियमानुसार पोषाहार ही दिया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषित बच्चों, महिलाओं एवं धात्री महिलाओं,अतिकुपोषित बच्चों को टेक होम राशन का वितरण भी नही किया जा रहा है। सेविका और सेविका पति वसंत राय खुले आम बोल रहा है कि, जिसको जहां जाना है जाए हम लोग सीडीपीओ को साढ़े बाइस प्रतिशत कमीशन देते हैं।

भाकपा माले नेता पप्पू यादव ने यह भी कहा कि, सीडीपीओ के कमीशनखोरी, आंगनबाड़ी में अनियमितता और भ्रष्ट रवैया के खिलाफ 08 अक्टूबर 24 को सीडीपीओ कार्यालय के सामने सीडीपीओ उजियारपुर का पुतला दहन कर प्रतिरोध सभा का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी