अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( दलसिंहसराय) जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत न 28 पर तेज गति नियंत्रित ट्रक के नीचे घीसटता हुआ आ रहे साईकिल अधेड़ की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी। जिस ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने बाईक से पीछा कर दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज के पास रोका तथा ट्रक चालक की अच्छे से धुनाई कर नजदीकी थाने की पुलिस को सौंप दिया।

जिसे पुलिस भी अपने साथ लेते थाने चली गयी। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के बछवारा थाना अंतर्गत रानी दो पंचायत के नया शिबू टोल वार्ड 11 निवासी 50 वर्षिय कैलाश पासवान के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक दलसिंहसराय बाजार डॉक्टर के पास दवा लाने जा रहे थे।

जहां बेगुसराय जिला स्थित एनएच-28 पर तेज गति आ रहे डाक विभाग के कंटेनर की चपेट में आ गये और वह उस कंटेनर के नीचे साईकिल सहित फंस गए। वह कंटेनर उन्हें करीब दो किलोमीटर बेगुसराय जिला के सीमावर्ती क्षेत्र से समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र दलसिंहसराय तक लेते चला गया।
इसी बीच दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 आरबी कॉलेज के पास, स्थानीय लोगों की नजर उक्त कंटेनर के नीचे मृतक पर पड़ी। जिसके बाद उन लोगों ने ट्रक का पीछा कर ट्रक को रुकवाया तथा, किसी तरह से उसे ट्रक के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त ट्रक चालक की जमकर धुनाई कर, दलसिंहसराय पुलिस के हवाले कर दिया। उधर दलसिंहसराय पुलिस ने भी ट्रक को जप्त कर थाने ले आई, तथा ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है।







