Samastipur: आरएसएस ने विजयादशमी उत्सव पथ संचलन के माध्यम से शहर में किया शक्ति प्रदर्शन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समस्तीपुर ने, विजयदशमी उत्सव पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन, शहर के मॉडल हाई स्कूल परिसर में किया, जो खेल मैदान से शहर के अलग-अलग मार्गो से होते हुए पुनः मॉडल हाई स्कूल परिसर पहुंचकर पथ संचलन कार्यक्रम समाप्त हो गया।

इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत से आए प्रांत कार्यवाह अभय कुमार गर्ग के द्वारा, संघ के स्वंयसेवको के बीच बौद्धिक प्रस्तुत किया गया। कार्यवाह अभय कुमार गर्ग ने बौद्धिक के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहां की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही निरंतर भारत माता की सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है, और संघ का विस्तार निरंतर शाखों के माध्यम से पूरे देश में किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 के विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम की संस्था का नींव पड़ा था और आज वह संस्था एक बट वृक्ष का रूप लेकर राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में लगा हुआ है। बिना किसी सामाजिक भेदभाव किए यह अपने सभी कार्यों को करती है, चाहे वह मलिन बस्ती में सेवा का कार्य हो या फिर आदिवासी बहुल इलाके में शिक्षा का। सभी तरह के उत्थान का कार्यक्रम चलाया जाता है।

जब भी देश में कोई विपदा आई है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सबसे आगे रहते हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जब अपना 100वां वर्ष पूरा करेगा तो, शताब्दी उत्सव सिर्फ संघ के स्वयंसेवक नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के सभी वर्गों से आने वाले लोग मनाएंगे,  जिसको लेकर संघ के शताब्दी वर्ष के लिए विशेष तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक रामलगन सिंह ने बताया कि  प्रत्येक वर्ष विजयादशमी में उत्सव के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकजुट होने का संदेश दी जाता है। इसमें जिले भर के तमाम शाखा के स्वयंसेवक पथ संचलन में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भी होता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी उत्सव पथ संचलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार, सह विभाग संघचालक विश्वनाथ राम, जिला कार्यवाह शिवम कुमार, सह जिला कार्यवाह विशाल गौतम रामनिवास पांडे, डॉ. एम.के सिंह, युवराज कुमार, संकेत कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार, कन्हैया कुमार, विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, राजीव कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, राकेश राज सहित सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने भाग लिया भाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *