अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेखौफ मनचले युवकों के द्वारा, मंदिर में पूजा करने जा रही एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर पास के ही एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना सोमवार 07 अक्टूबर की देर शाम करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

इधर पिड़ित परिवार ने इसकी सुचना उजियारपुर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस, घटनास्थल पर FSL टीम के आने तक घटनास्थल पर ग्रामीण पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वहीं पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उजियारपुर पुलिस घटना के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर, पुछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं उजियारपुर पुलिस पिड़िता को भी अपने साथ थाने लेती चली गयी है।
उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना से संबंधित अन्य जानकारी के लिए बने रहिए BIHAR KI AWAZ के साथ।







