???? बिग ब्रेकिंग: दुर्गा मंदिर में दीप जलाकर, वापस घर लौट रही नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, DSP ने सामुहिक दुष्कर्म से किया इनकार, CPI ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, पिड़िता से बातचीत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

वहीं उजियारपुर पुलिस पिड़िता को भी अपने साथ थाने लेते चली गयी। घटना सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त  किशोरी सोमवार 07 अक्टूबर की संध्या करीब 08 बजे, गांव के ही एक दुर्गा मंदिर में दीप जलाकर वापस अपने घर लौट रही थी।

इसी दौरान मंदिर व पिड़िता के घर के बीच सुनसान जगह पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के पास 04 से 05 की संख्या में मनचले बदमाश युवकों ने उक्त नाबालिग किशोरी को जबरदस्ती उठाकर एक परवल की खेत में ले गया, तथा मुंह बांध का उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वहीं घटना के संबंध में पिड़ित नाबालिग किशोरी के पिता का कहना है कि, सोमवार 07 अक्टूबर की शाम करीब 08 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर से कुछ दुरी पर स्थित माता के मंदिर में दीप जलाने गयी थी। जहां से उसे लौटने में काफी देर हो गयी। जिसके बाद वह किसी अनहोनी कै भय से वह अपनी पुत्री को खोजने मंदिर की ओर जाने लगे।

इसी बीच उनकी पुत्री एक सुनसान जगह पर मिली। जहां उनकी पुत्री ने पुरी आपबीती सुनाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस के अलावे एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं इस सम्बंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का बताना है कि, नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच कराए जाने से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पिड़ित किशोरी के पिता से आवेदन ले लिया गया है। जिस आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इसी बीच मंगलवार 08 अक्टूबर को इस मामले में किशोरी के पिता ने उजियारपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि, उनकी 15 वर्षिया पुत्री दुर्गा मंदिर से दीप आरती कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान एक किशोर ने उनकी नाबालिग पुत्री को जबरदस्ती एक परवल की खेत में लगे मचान के नीचे ले गया, जहां उक्त किशोर के अलावा 4 अन्य युवकों ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है।

वहीं इस मामले में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने नाबालिग किशोरी से हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना से इनकार करते हुए बताया है कि, घटना के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना में एक ही आरोपी है जिसका किशोरी से पूर्व से दोस्ती थी। इधर सीपीआई नेता संजय कुमार ने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी