???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में अज्ञात चोरों का खौफ, एक ही रात में एक साथ 03 दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, किराना दुकान में तीन माह के अंदर दुबारा चोरी की हूई घटना, स्थानीय पुलिस बनी मूकदर्शक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों सहित थाना से सटे दुकानों में लगातार चोरी की घटना घटित हो रही है, और उजियारपुर पुलिस चैन की नींद सो रही है। ताजा मामला भी उजियारपुर थाना परिसर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की घटना से संबंधित है।

जहां उजियारपुर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक किराना स्टोर सहित, दो अन्य दुकानों में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, हजारों रूपए नकदी की चोरी कर ली तथा गायब हो गए। उजियारपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही इस चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है।

स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, बीते रात को बेखौफ चोरों ने एक साथ तीन-तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया है। चोरी की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि, वह बीते रात बुधवार 09 अक्टूबर को अपनी दुकान बंद कर अपने चार पहिया वाहन से भाड़ा कमाने दरभंगा चले गए थे।

जब वह गुरूवार 10 अक्टूबर की सुबह अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि, उनके दुकान का एसबेस्ट्स कटा हुआ है, तथा उनके दुकान का गल्ला भी कटा हूआ है तथा गल्ले में रखा करीब 5-6 हजार रूपए नकद गायब है। पिड़ित दुकानदार ने यह भी बताया कि आज से करीब 05 माह पूर्व 20 जून की देर रात को भी, अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, दुकान के गल्ला में रखा करीब 40 हजार रूपए नकद की चोरी कर ली थी।

जिससे संबंधित आवेदन भी उन्होंने उजियारपुर थाना को उपलब्ध कराया था, जिस घटना के 05 महीना बीत जाने के बाद भी उजियारपुर पुलिस इस घटना का ना तो खुलासा ही कर पायी है, और ना ही चोरी गयी रकम ही बरामद कर पायी है। इसी बीच चोरों ने एक बार फिर उनके ही दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर यह साबित कर दिया कि, उजियारपुर में चोरों के बीच ना तो पुलिस का खौफ है और ना ही कानून का डर है।

इस दौरान दुकानदार ने इस चोरी की घटना की सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस दुकान पर पहुंच दुकानदार से पुछताछ की औपचारिकता पुरी कर वापस थाने चली गयी। आपको बता दें कि विगत 5 महीनों में उजियारपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा सहित गांव में दर्जनों चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा करने में उजियारपुर पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है।

आपको बता दें कि करीब 2 सप्ताह पूर्व भी थाना परिसर से सटे एक जनरल स्टोर की दुकान का एसबेस्ट्स काटकर चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 12 हजार रूपए नकदी की चोरी कर ली थी। यही नहीं करीब एक सप्ताह पहले भी अज्ञात चोरों ने थाना परिसर से सटे मार्केट से मोबाइल दुकान से चोरी कर ली, तथा आराम से भाग निकले।

यहां सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि, चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दुकान के एसबेस्ट्स से बने छत को काट डाला, लेकिन इस एसबेस्ट्स काटने के दौरान होने वाली आवाज से भी थाना के किसी भी पुलिस पदाधिकारी की नींद नही खुली ? उजियारपुर बाजार व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यवसायी काफी सशंकित हैं।

सभी दुकानदारों को अब यह भय सताने लगा है कि, अब अगली बारी कौन से दुकान व दुकानदार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *