अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव स्थित बारिश के पानी से भरे गड्ढे में से, शुक्रवार 11 अक्टूबर की अहले सुबह करीब 10 बजे, एक नाबालिग किशोर का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई। पानी भरे गड्ढ़े से शव मिलने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई। सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।

उधर स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृत किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृत किशोर की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड 10 निवासी अरूण दास के 12 वर्षिय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत नाबालिग किशोर गुरुवार 10 अक्टूबर की दोपहर बाद से ही घर से गायब था।
जिसकी खोजबीन भी मृत किशोर के परिजन द्वारा की जा रही थी। खोजबीन करने के दौरान ही शुक्रवार की अहले सुबह करीब 10 बजे उनलोगों को जानकारी मिली कि, घर से थोड़ी ही दूर हटकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे के पास गायब किशोर का कपड़ा मिला है।
जिसके बाद शक के आधार पर, पानी से भड़े गढ्ढे में से स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उक्त किशोर के शव को बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद दलसिंहसराय पुलिस ने उक्त किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।







