???? बिग ब्रेकिंग: प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिलने पहुंचे प्रेमी की, प्रेमिका के परिजनों ने कर दी जमकर धुनाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में, एक किशोरी के कमरे में से एक युवक को संदिग्ध स्थिति में किशोरी के परिजनों एवं ग्रामीणों ने पकड़ लिया, तथा जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद ईलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।

मारपीट की घटना में घायल प्रेमी को उसके परिजनों ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज जारी है। घटना के संबंध में सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त युवक किशोरी के गांव के बगल के गांव का रहनेवाला था। वह शुक्रवार 11 अक्टूबर की देर रात बुरी नीयत से किशोरी के कमरे में घुस गया था।

इसी बीच किशोरी के परिजनों ने कमरे में किसी के होने की आहट सुनी। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने अपने पड़ोसियों को बुलाकर युवक को किशोरी के कमरे में से आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, तथा जमकर पिटाई के बाद  छोड़ दिया।

वहीं घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस बल को भेजा गया था। हालांकि घटना के 48 घंटा बीत जाने के बाद भी किसी भी पक्ष के तरफ से आवेदन नहीं मिला है। जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

आवेदन मिलने के बाद विधी सम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हालांकि उजियारपुर थाना क्षेत्र के उस गांव में स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें भी सुनने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *