अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(ताजपुर) ताजपुर प्रखंड अंतर्गत शाहपुर बघौनी वार्ड 11 में एक बैठक आयोजित की गयी। आयोजित इस बैठक में मौजूद नौशाद तौहीदी, अकदस तौहीदी, असद तौहीदी, जावेद तौहीदी, फैयाज तौहीदी, ईर्शाद तौहीदी, मोहम्मद मुंतजिर आदि ने कहा कि, भारत माला परियोजना एनएच आई-19 डी द्वारा अर्जित किया गया है जो जो उनके पूर्वजों के नाम सीएस खतियान में दर्ज है।

भवन निर्माण विभाग उक्त सभी खेसरा पर संयुक्त रूप से बने पैतृक मकान एवं संरचना का मूल्यांकन अकदस तौहीदी, नौशाद तौहीदी एवं फरीक के नाम से किया जा चुका है। तमाम कागजी प्रक्रिया पुरा करने के बाबजूद परियोजना के द्वारा आज तक मुआवजा भुगतान नहीं किया है।
जिससे संबंधित आवेदन भी विभागीय अधिकारियों को दिया गया है, तथा मिलकर भी बताया गया है कि मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए ताकि वैकल्पिक आवास का निर्माण कराया जा सके, लेकिन परियोजना मामले को उलझाकर रखे हुआ है।
जिसके कारण वहलोग सपरिवार नवंबर प्रथम सप्ताह से जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।







