???? बिग ब्रेकिंग: दुष्कर्म पिड़ित किशोरी व उसके परिजन की पहचान उजागर करने वाले यूट्यूबर निधी कुमारी व राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत एक गांव में विगत दिनों 07 अक्टूबर की संध्या करीब 8 बजे, एक नाबालिग किशोरी से हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले की पिड़िता की पहचान सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल करने के आरोप में उजियारपुर पुलिस ने एक युवती समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है।

आरोपित यूट्यूबर की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी निधी कुमारी उर्फ लवली कुमारी तथा एक अन्य युवक राहुल कुमार के रूप में की गयी है। वहीं इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, आरोपित यूट्यूबर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव की निधि कुमारी उर्फ लवली कुमारी एवं राहुल कुमार ने पिड़ित नाबालिग किशोरी व उसके परिजन का पहचान उजागर किया है, साथ ही उन मां व बेटी का विडियो भी सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया है।

जबकि इस तरह के मामलों में माननीय सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश है कि, पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज सभी प्रकार के मामलों में पिड़ित पक्ष का नाम व पता पुरी तरह गुप्त रखा जाएगा। बावजूद आरोपितों ने किशोरी के घर पर जाकर उसका बयान कैमरा में रिकॉर्ड किया तथा उसकी पहचान सार्वजनिक करते हुए विडियो को वायरल कर दिया है।

जिसके कारण वायरल विडियो में दिख रही युवती सहित दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *