Samastipur: अनुकंपा पर नियुक्ती के लिए मृतक के आश्रित ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के पुसा प्रखंड अंतर्गत हरपुर पुसा गांव निवासी, चिंता देवी ने डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ईख अनुसंधान संस्थान में, वरीय तकनीशियन के पद पर कार्यरत अपने पति स्वर्गीय विनोद कुमार राय की मौत के करीब, 4 वर्षों बाद भी उनके स्थान पर अनुकंपा के आधार पर उनके परिवार के किसी भी सदस्य को अभी तक नौकरी नही दी गयी है।

जिसके कारण वह हताश व निराश होकर देश के महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मिलने की गुहार लगायी है। आपको बता दें कि पिड़िता ने उक्त मामले को लेकर बीते दिनों  22 फरवरी 2024 को, विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से आमरण अनशन भी किया था।

जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने चार माह में नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करने का लिखित वादा भी किया था, लेकिन आज उस वादे के 4 माह के बदले 7 माह से भी ज्यादा का समय  हो चुका है, लेकिन अभी तक नियुक्ति की कोई प्रक्रिया नहीं हुई है।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मृतक बिनोद कुमार राय को  पीठासीन अधिकारी प्रतिनियुक्त चुनाव कार्य में भेजा गया था। जहां चुनाव के दौरान ही उनकी मौत हो गयी थी।

जिसके बाद से मृतक के परिजन अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए वर्षों से भटक रहे हैं। इसी मामले को लेकर मृतक की पत्नी चिंता देवी ने, महामहिम राष्ट्रपति से मिलने के लिए उन्हें पत्र भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *