अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के नगर थाना अंतर्गत गुदरी बाजार में शुक्रवार 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद गुदरी बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।

जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, हालांकि इस संबंध में सूत्रों का बताना है कि घायल युवक के परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव निवासी, रामकुमार राय के 25 वर्षिय पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गयी है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस व एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडे सदर अस्पताल पहुंच, घायल युवक से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी लिया, तथा घायल युवक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, जिस जगह पर यह गोलीबारी की घटना हुई है, वहां पर नीचे सड़क किनारे किराना दुकान है तथा किराना दुकान के उपर वाली बिल्डिंग पर मकान मालिक रहता है। इसी दौरान दिन के करीब 12 बजे उपर मकान में शोरगुल की आवाज सुनकर, किराना दुकान में काम करने वाला कर्मी अमरेश कुमार देखने जा रहा था।
उसी समय सीढ़ी चढ़ने के दौरान गोली उसके कंधे में जा लगी। जिसमें वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल के परिजन उसे ईलाज के लिए निजि क्लिनिक लेते चले गए। वहीं इस संबंध में एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, नगर थानान्तर्गत गुदरी बजार स्थित राजकुमार गुप्ता के किराना के दुकान पर तीन युवक आए और दुकान के उपर स्थित प्रथम तल पर खड़े गृहस्वामी से बात करने लगे।
बातचीत के दौरान ही गृहस्वामी उन तीनों लड़कों को नीचे उतारने के लिए हल्ला करने है, जिसके बाद तीनों लड़के फायरिंग करते हुए भागने लगे। फायर की गयी गोली दुकान कर्मी अमरेश कुमार के कंधे में जा लगी। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां से घायल के परिजन उसे ईलाज के लिए शहर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया है।
जहां उसका ईलाज जारी है। इस दौरान गृह स्वामी ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है। बाद में घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुँचकर घटनास्थल से साक्ष्य संग्रह करने में जुटी हुई है। बदमाश युवकों के भागने वाली दिशा में लगे सीसीटीवी की मदद से सभी बदमाशों की पहचान कर ली गयी है, तथा उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। बहूत जल्द तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







