???? बिग ब्रेकिंग: 04 कार्टून अवैध विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले की मुसरीघरारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान से 4 कार्टून में बंद करीब 30 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ, एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी, निर्धन महतो के 36 वर्षिय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में की गयी है। जिससे आवश्यक पूछताछ व कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मुसरीघरारी फैजुल अंसारी का बताना है कि, बीते रात में गश्ती दल को यह सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में विष्णु कुमार नाम का युवक अपने निर्माणाधीन मकान से अवैध विदेशी शराब का कारोबार करता है।

सुचना मिलने के बाद जब उक्त सुचना का सत्यापन किया गया तो, सलेमपुर गांव के उस निर्माणाधीन मकान के छज्जी पर रखे 04 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया, साथ ही मौके सेएक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके पर थानाध्यक्ष मुसरीघरारी फैजुल अंसारी व अपर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य शस्त्रबल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस