अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में विगत करीब तीन माह से बेखौफ चोरों का आतंक लगातार जारी है। उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक दिन भी ऐसा नही गुजरता है, जिस दिन उजियारपुर थाना क्षेत्र के किसी गांव में चोरी की घटना ना घटती हो, लेकिन उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार इन सभी घटनाओं से अलग चैन की नींद सो रहे हैं।

ताजा मामला उजियारपुर थाना अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या तीन की है। जहां लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 03 में 48 नंबर रेलवे फाटक के पास, चंद्रशेखर साह के किराना दुकान में बीते रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, हजारों रुपए नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया, तथा आराम से भाग निकला।
चोरी के इस घटना की जानकारी दुकानदार को उस वक्त हुई, जब वह रविवार 27 अक्टूबर की अगले सुबह करीब 6 बजे अपनी दुकान खोलने अपनी दुकान पर पहुंचा। पिड़ित दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना उजियारपुर थाने की पुलिस व डायल नंबर 112 को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल नंबर 112 की टीम घटनास्थल का जायजा लेते हुए, इसकी जानकारी उजियारपुर थाने की पुलिस को देते हुए, तथा पिड़ित दुकानदार को उजियारपुर थाने को आवेदन देने का बोलकर वापस चली गयी।
वहीं घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार लखनीपुर महेशपट्टी वार्ड संख्या 01 निवासी, चंद्रशेखर साह का बताना है कि, गांव के ही वार्ड संख्या 03 में 48 नंबर रेलवे फाटक के पास, बीते करीब 1 साल से वह किराना का दुकान चला रहे हैं। अन्य दिनों की भांति शनिवार 26 अक्टूबर की रात भी करीब 10 बजे, वह अफनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए।
रविवार 27 अक्टूबर की सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। जहां दुकान खोलने के बाद उन्होंने देखा कि उनके दुकान के अंदर दुकान के दाहिनी तरफ एसबेस्ट्स का बना हुआ दीवार कटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने दुकान के गल्ले को देखा तो वह भी टूटा हुआ था। साथ ही उनके दुकान के कुछ रैक भी खाली पड़े हुए थे। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके दुकान में चोरी कर ली गयी है।
दुकानदार श्री साह ने यह भी बताया कि, चोरों ने इस दौरान उनके दुकान के गल्ला से करीब 1 हजार 5 सौ रूप्ये नकदी, तथा 15 हजार का सामान चोरी कर लिया है। आपको बता दें कि विगत करीब दो से तीन माह के अंदर उजियारपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों, गांव आदि के साथ साथ थाना परिसर से सटे दुकानों सहित
करीब 3 दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है, लेकिन उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अभी तक ना तो एक भी चोरी की घटना का उद्भेदन कर पाए हैं, और ना ही किसी चोर को पकड़ पाए हैं, और ना ही उन्हें चोरी की घटना पर रोक लगाने मे ही सफलता मिल पाई है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र की रक्षा अब ईश्वर ही करेंगे।








