???? बिग ब्रेकिंग: अभी अभी  अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पिलर व दुकान को तोड़कर पलटी, चालक समेत दो लोग घायल पुलिस ने बचायी दोनों की जान, ईलाज के लिए निजि अस्पताल में कराया भर्ती, ईलाज जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मुसरीघरारी पटोरी मुख्य पथ पर मुसरीघरारी थाना के पास, अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क किनारे बने पिलर को तोड़कर, सड़क किनारे एक साइकिल दुकान में घुसकर उस साइकिल दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए दुकान के पास ही पलट गई।

जिसमें स्कॉर्पियो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा तत्काल ईलाज के लिए थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायलों की गंभीर हालत में इलाज जारी है। उधर इस घटना में चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

सोमवार की देर रात करीब 10:15 बजे की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि रात के करीब 10:15 बजे एक जोरदार आवाज के साथ, चार पहिया वाहन का हॉर्न बजने लगा। जब वह लोग बाहर निकलकर कर आए तो देखा कि एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पिलर को तोड़कर, साइकिल दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गई है, जिसमें दो लोग फंसे हुए भी हैं।

वहीं पास में थाना रहने के कारण थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी भी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तथा काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला तथा थाना के गाड़ी में बिठाकर मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाए थी। हालांकि स्थानीय लोगों का बताना है कि दोनों युवक पास के ही गांव बथुआ आदि के हो सकते हैं। हालांकि मुसरीघरारी पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला