???? बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में घायल अधेड़ की हुई मौत, जिंदगी और मौत से जुझ रहा एक अन्य घायल व्यक्ति, इस घटना में दलालों की रही चांदी, लाखों रूपए की हुई अवैध वसुली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मुसरीघरारी पटोरी मुख्य पथ पर मुसरीघरारी थाना के पास, सोमवार 28 अक्टूबर की देर रात करीब 10:15 बजे अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे बने पिलर को तोड़ते हुए, सड़क किनारे एक साइकिल दुकान में घुसकर दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए दुकान के पास ही पलट गई।

जिसमें स्कॉर्पियो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा तत्काल ईलाज के लिए थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां ईलाज के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी, तथा दुसरे घायल की गंभीर हालत में इलाज जारी है।

सड़क हादसे में मृत उक्त व्यक्ति की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवतपुर वार्ड 10 निवासी, महावीर भगत के 62 वर्षिय पुत्र लक्ष्मी भगत के रूप में की गयी है।

घायल अधेड़ की मौत की सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी, अस्पताल पहुंच शव की मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की जांच में जूट गयी है।

उधर इस घटना में चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, सोमवार की देर रात करीब 10:15 बजे एक जोरदार आवाज के साथ, चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो का हॉर्न लगातार बजने लगा।

जब वह लोग बाहर निकलकर आए तो देखा कि एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पिलर को तोड़कर, साइकिल दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गई है, जिसमें दो लोग फंसे हुए भी हैं।

वहीं पास में ही थाना रहने के कारण थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी भी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तथा काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला, तथा थाना के गाड़ी में बिठाकर मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां ईलाज के दौरान एक की मौत हो गयी तथा, तथा दुसरे घायल का ईलाज जारी है। वहीं स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, कुछ दलाल किस्म के लोगों ने स्कॉर्पियो मालिक से अवैध तरीके से लाखों रूपए की उगाही कर इस मामले से संबंधित प्राथमिकी भी स्थानीय थाना में दर्ज होने नही दिया।

जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक को मुसरीघरारी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। अब देखना यह है कि इस मामले में संबंधित विभाग के वरीय पुलिस पदाधिकारी क्या कुछ कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला