???? बिग ब्रेकिंग: जिला के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों छठ घाटों की साफ-सफाई का किया आगाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों पर होने वाली आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई का कार्यक्रम उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के महान समाजसेवी राजू सहनी के नेतृत्व में शुरू हो चुका है। छठ घाटों के साफ सफाई का यह कार्यक्रम रविवार 28 अक्टूबर की सुबह भगवानपुर कमला के छठ घाट से शुरू की गयी।

इस कार्य के शुरुआती दौर में जेसीबी से साफ सफाई का कार्य कराया गया। बाद में मजदुरों के द्वारा इस इस छठ घाट की विगत तीन दिनों से साफ सफाई का काम जारी है। इधर विगत 11 वर्षों से छठ पूजा का दायित्व संभाल रहे महान समाजसेवी राजू सहनी ने कहा कि, छठ घाट से संबंधित सभी तालाब व अन्य घाट की साफ सफाई का काम शुरु कर दिया गया है।

जहां लगातार एक सप्ताह तक मजदूरों के सहयोग से पूरे तालाब व तालाब परिसर की साफ सफाई का काम पुरा कर लिया जाएगा। इसमें साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

जहां व्रती स्वच्छ वातावरण में अपने अनुष्ठान को पूर्ण करेंगी। छठव्रती को कोई असुविधा ना हो इसके लिए साफ सफाई के साथ ही रोशनी व सजावट का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

आपको बता दें कि उक्त तालाब में छठ व्रतियों की एक बड़ी आबादी छठ पूजा के इस महोत्सव के दौरान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करती हैं। यही नही! समाजसेवी राजू सहनी ने प्रखंड क्षेत्र के रायपुर, भगवानपुर कमला के साथ साथ परोरिया पंचायत में भी हजारों छठव्रतियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पूजा पंडाल, स्नानघर

चेंजिंग रूम, पंचायत में दर्जनों स्थानों पर भव्य तोरण द्वार, पुरे पंचायत में रोशनी की व्यवस्था, भक्ति रस से सराबोर करने के लिए ध्वनी विस्तारक यंत्र के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

इस तरह के सभी कार्यक्रम समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा कराया जा रहा है। इस बाबत पुछे जाने पर समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, इस वर्ष छठ पर्व के अवसर पर उन्होंने उजियारपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में उपरोक्त सभी सुविधाएं देने का मन बनाया था।

इसके लिए उन्होंने सभी प्रकार की तैयारियां भी पुरी कर ली थी, लेकिन ज्यादातर पंचायत के साथियों से उनकी मुलाकात भी नही हो पायी और कुछ साथी अपने अपने जरूरी कार्यों में व्यस्त रह गए।

जिसके कारण  सभी पंचायतों में वह छठ घाटों पर छठव्रती बहनों के लिए व्यवस्था नही करवा पाए, लेकिन आने वाले दिनों में वह हर हाल में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करेंगे। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि से इस आस्था के महापर्व छठ पूजा प्रारंभ हो जाती है, जो अगले 4 दिनों तक चलती है।

इस दिन व्रती माताएं व बहने अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उत्तम भविष्य के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करती हैं। जिसका उदीयमान सुर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही करीब 36 घंटे का यह निर्जला व्रत समाप्त हो जाता है।

हिंदु धर्म में इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस वर्ष 05 नवंबर से नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय यह आस्था का महापर्व छठ पूजा प्रारंभ हो जाएगी। वहीं दूसरा दिन 6 नवंबर को खरना, तीसरा दिन 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य व चौथा दिन 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा समाप्त हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस