???? बिग ब्रेकिंग: सब्जी मंडी के पास एनएच- 28 पर 01 की मौत दुसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा: (समस्तीपुर) जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत मोतीपुर सब्जी मंडी के पास, शुक्रवार 01 नवंबर की दोपहर बाद हुई भीषण सड़क हादसे में, एक अधेर व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किशोरी को ईलाज के लिए ताजपुर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ईलाज जारी है।

मृत व्यक्ति की पहचान पुसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी 55 वर्षिय लखींद्र महतो के रूप में की गयी है।

घायल किशोरी मृतक की पुत्री बतायी जा रही है। इधर इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग एनएच-28 पर जुटने लगे। जिससे एनएच-28 मुजफ्फरपुर बेगुसराय मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम सी स्थिति उत्पन्न हो गयी।

उधर सड़क दुर्घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधी व राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली, तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

उधर घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, बाईक सवार व्यक्ति मृतक लखींद्र महतो अपनी बेटी के साथ ताजपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच तेज गति अनियंत्रित मालवाहक ट्रक ने बाईक सवार दोनों बाप व बेटी को अपनी चपेट में ले लिया।

जिसमें बाईक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, तथा उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल किशोरी को ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ के कारण घंटों जाम सी स्थिति बनी रही।

उधर इस घटना पर दुख जताते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि, मंडी के आसपास लगातार सड़क हादसा होता ही रहता है।

उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से, इस हादसे को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर फ्लैंक बनाने, स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने तथा घायलों को सरकारी स्तर पर ईलाज कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *