???? बिग ब्रेकिंग: शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, की नारेबाजी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले के हलई थाना अंतर्गत इंद्रवारा गांव में बाबा केवल स्थान के पास बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने विद्यालय से अपने घर जा रहे एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी तथा भाग निकले।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हलई थाने की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची हलई थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत शिक्षक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत निवासी आनंदू दास के 28 वर्षिय पुत्र चितरंजन दास के रूप में की गयी है।

उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-122 B को मदुदाबाद चौक पर बीच सड़क पर बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया, तथा घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत शिक्षक चितरंजन दास जोरपुरा गांव के स्कूल में पढाते थे।

घटना के वक्त भी वह स्कूल से पढ़ाकर वापस अपने घर जा रहे थे। अभी वह जैसे ही दरबा से आगे बाबा केवल स्थान की ओर बढ़े थे कि, बाईक सवार बदमाशों ने शिक्षक को रोक लिया। जिसके बाद दोनों में विवाद होने लगा, और इसी दौरान बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दी। जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं घटना के संबंध में पटोरी डीएसपी का बताना है कि, मृत शिक्षक चितरंजन दास जोरपुरा स्कूल में पढाते थे। जहां से पढ़ाकर शाम करीब 05:30 बजे के आसपास वह अपने घर जाने के लिए दरबा से आगे बढ़े केवल स्थान की तरफ, वह अपने गांव जा रहे थे। उसी रोड में आगे 2-3 अज्ञात बदमाशों के द्वारा उन्हें रोका गया। उस दौरान शिक्षक का उन बदमाशों के साथ बकझक भी हुई, और उसके बाद उन्हें गोली मार दी गयी है। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत गोली लगे शिक्षक को लेकर ईलाज कराने सदर अस्पताल पहुची, जहां उनकी मौत हो गयी।

इधर एनएच 122B को जाम कर रहे माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील ने, मृतक BPSC शिक्षक चितरंजन दास के परिजनों को 50 लाख रुपया मुआवजा देने तथा घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने का मांग की है। वहीं सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने, स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *