???? बिग ब्रेकिंग- नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले की हसनपुर थाने की पुलिस ने, एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के एक गांव में, शुक्रवार 08 नवम्बर को एक नाबालिग किशोरी से हुई दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उक्त जानकारी जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी, अशोक महतो के पुत्र राजु कुमार के रूप में की गयी है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों शुक्रवार 08 नवम्बर को हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *