अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित पेट्रोल पंप के पास, सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गोहदा वार्ड 01 निवासी, रामचंद्र सहनी के 22 वर्षिय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना रविवार 10 नवम्बर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद ताजपुर थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया, तथा घटना में शामिल कार को जप्त कर थाने लेती चली गई।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक करनाल में रहकर मजदूरी करता था, तथा छठ पर्व के अवसर पर वह अपने घर गोहदा गांव आया हुआ था।
जहां से छठ पर्व संपन्न होने के बाद वह छठ पर्व का प्रसाद लेकर अपने ससुराल अपनी पत्नी तथा बच्चों से मिलने पातेपुर थाना क्षेत्र के आसमा गांव जा रहा था। जहां जाने के दौरान ताजपुर एनएच- 28 पेट्रोल पंप के पास, पीछे से आ रहे कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया।
जिसके बाद मृतक युवक उछलकर दूर जा गिरा। जिससे उसके सिर में काफी चोट आ गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना ताजपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गयी। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।







