अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलिप कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। आयोजित इस बैठक में मौजूद सभी नोडल पदाधिकारी, पर्यवेक्षक व राजनीतिक दल के लोगों चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने साथ प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत, मुक्तापुर पंचायत व भागीरथपुर पंचायत का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत भी किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मतदाता सुची में बीएलओ के द्वारा नाम नही जोड़े जाने की शिकायत अनुमंडलाधिकारी सदर से किया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यालय, नल जल योजना, आंगनबाड़ी, राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति, पेंशन योजना आदि की सच्चाई को भी जानने और समझने का कोशिश किया।
वहीं इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी सदर दिलीप कुमार ने बताया कि, क्षेत्र भ्रमण के दौरान दर्जनों ऐसे ग्रामीण मिले जिन्होंने शिकायत किया है कि, उनका बीएलओ मतदाता सुची में नाम जोड़ने वाला फॉर्म 6 उपलब्ध नही करा रहा है, जो बीएलओ के घोर उदासीनता एवं लापरवाही को दर्शाता है, तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य एवं अभियान में कर्तव्यहीनता को भी दर्शाता है। इसलिए दो बीएलओ पर आवश्यक अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।







