???? बिग ब्रेकिंग: एक महिला सहित 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 31 किलो गांजा भी किया जप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले की दलसिंहसराय पुलिस ने दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज मुहल्ला स्थित, मां वैष्णो रेस्ट हाउस में छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, साथ ही एक महिला सहित चार तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के साउथ दिनाजपुर जिला अंतर्गत, हिली थाना क्षेत्र के हिली बालूघाट निवासी, रंजीत कुर्मी के पुत्र सपन कुर्मी तथा सपन कुर्मी की पत्नी डोली देवी, वैशाली जिला के बिदुपुर थाना अंतर्गत पानापुर सुखानंद गांव निवासी, कृष्ण मोहन राय के पुत्र सुजीत कुमार तथा देसरी थाना क्षेत्र के बिहीजादी गांव निवासी, स्वर्गीय राजनारायण गिरी के पुत्र शिवचंद्र गिरी के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार तस्करों के पास करीब 31 किलोग्राम गांजा, 03 एंड्रॉयड मोबाईल फोन व 02 साधारण मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त जानकारी दलसिंहसराय डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर दिया।

प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, दलसिंहसराय पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक स्थित मां वैष्णो रेस्ट हाउस के कमरा संख्या 103 में, एक महिला सहित चार तस्कर भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ रूका हुआ है।

सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस उक्त रेस्ट हाउस पहुंचकर छापामारी किया तो, भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

छापामारी के दौरान थानाध्यक्ष दलसिंहसराय राकेश कुमार रंजन, अपर थानाध्यक्ष दलसिंहसराय पुष्पलता कुमारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रंजित कुमार वन व रंजीत कुमार टू, राहुल कश्यप सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *