???? BIG BREAKING: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की DMCH में ईलाज के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के खानपुर थाना अंतर्गत खानपुर मोड़ के पास हुई, भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने डायल नंबर 112 को दिया। सूचना मिलने के बाद डायल नंबर 112 तत्काल घटनास्थल पर पहुंच, जख्मी युवक को तत्काल सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराते हुए, घायल युवक के परिजनों को इसकी सूचना दिया।

सूचना मिलने के बाद घायल युवक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। जहां डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के दौरान उस युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के छतनेश्वर पंचायत स्थित, पड़ोरिया वार्ड 09 निवासी उदय मंडल के 21 वर्षिय पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक सोमवार 18 नवंबर की दोपहर बाद करीब 4:30 बजे, अपने घर से किसी काम से बाहर निकला था। इसी बीच शाम के 5:30 बजे उनलोगों को सूचना मिली की मिट्ठु कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जब वह लोग सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचे तो डॉक्टरों ने युवक को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। जहां डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह लोग एक बार फिर लौटकर सदर अस्पताल आ गए।

जहां नगर थाने के द्वारा सदर अस्पताल समस्तीपुर में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार के द्वारा, मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *