???? बिग ब्रेकिंग- अभियान बसेरा के तहत 113 भूमिहीनों के बीच, सदर अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने बासीगत पर्चा का किया वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शनिवार 23 नवम्बर को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 113 भूमिहीनों के बीच बासीगत पर्चा का वितरण किया गया। इस दौरान सदर अंचल के 09, वारिसनगर 15, कल्याणपुर 16, पुसा 22, ताजपुर 07, खानपुर 11, सरायरंजन 20 तथा मोरबा अंचल के 13 भूमिहीनों के बीच बासीगत पर्चा का वितरण किया गया।

मौके पर मौजूद पर्चाधारियों को संबोधित करते हुए सदर एसडीएम दिलीप कुमार ने बताया कि, सरकार की ओर से आप सभी को घर बनाने के लिए जमीन दिया गया है। इसके बाद बहूत जल्द आप सभी को आवास योजना का लाभ भी दे दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, जिन गरीबों के पास अपना खुद का जमीन नही हैं, उन्हें जमीन खरीदने के लिए बिहार सरकार के द्वारा एक मुश्त एक लाख रुपये दिए जाने का भी प्रावधान है।

इस दौरान सदर अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने सदर, सरायरंजन, मोरबा, ताजपुर, वारिसनगर, कल्याणपुर, पुसा, खानपुर आदि प्रखंडों के सीओ से कहा कि, सभी पर्चाधारियों को एक सप्ताह के अंदर जमीन पर दखल कब्जा हर हाल में दिला देंगे।

इस दौरान मौके पर मौजूद एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने, पर्चाधारियों को संबोधित करते हुए कहा कि,  बिहार के सभी भूमिहीन गरीबों को जमीन व अपना घर होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि कोई भी गरीब आवास विहिन न हो। इसके लिए सरकार भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन मुहैया करा रही है।

मौके पर बिहार विधान परिषद सदस्य तरूण कुमार चौधरी, एडीएम अजय कुमार तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज कुमार सहित सभी 8 अंचलों के अंचलाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *