???? बिग ब्रेकिंग- पैक्स अध्यक्ष पद के युवा उम्मीदवार पिंटू सिंह के पक्ष में गोलबंद होने लगे स्थानीय मतदाता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह:(समस्तीपुर) जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुरबाला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश करने वाले युवा उम्मीदवार पिंटू सिंह के पक्ष में स्थानीय गांव के मतदाता गोलबंद होने लगे हैं।

स्थानीय फतेहपुरबाला पंचायत के स्थानीय निवासी सह पैक्स के कुछ मतदाताओं ने अपनी पहचान उजागर नही करने के शर्त पर बताया कि, अगर रोटी को तवा पर एक ही तरफ सेंकने के लिए छोड़ दिया जाए तो वह जलकर खराब जाएगा, जिससे वह खाने लायक भी नही रहेगा।

इसलिए जिस प्रकार रोटी को खाने लायक बनाने के लिए अच्छी तरह सेंकने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह पंचायत में विकास के लिए जनप्रतिनिधी को बदलने की भी जरूरत होती है। विगत 15 वर्षों से एक ही व्यक्ति लगातार पैक्स अध्यक्ष बने हुए हैं, जिसके कारण फतेहपुरबाला पंचायत के पैक्स में भ्रष्टाचार अपने चरमसीमा को पार कर चुका है।

एक अन्य ग्रामीण ने भी अपनी पहचान छुपाते हुए बताया कि, जब से पैक्स बना है तब से एक ही व्यक्ति अध्यक्ष के रूप में चुने जाते रहे हैं। जिसके कारण ना तो समय पर खाद मिल पाता है, और ना ही समय से धान की खरीदारी ही हो पाती है। जिसके कारण यहां के किसान औने पौने दाम में अपना धान बिचौलिए के हाथों बेचने के लिए मजबुर हो जाते हैं।

पैक्स के माध्यम से समय पर खाद बीज नही मिल पाने के कारण वह लोग खुले दुकानों से दोगुने तीगुने दामों पर खाद व बीज खरीदने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यही नही। पैक्स के माध्यम से ॠण नही मिलने के कारण वह लोग 10-20 प्रतिशत ब्याज पर सेठ साहुकारों से पैसे लेकर खेती करने के लिए मजबुर हो जाते हैं।

वहीं इस संबंध में जब फतेहपुरबाला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के युवा उम्मीदवार पिंटू सिंह से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि, किसानों की खुशहाली, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, सही समय पर जरूरतमंद किसानों को ॠण उपलब्ध कराने की सही सोच के साथ, उन्होंने प्रखंड के फतेहपुरबाला पंचायत के पैक्स से अध्यक्ष पद पर नामांकन कराया है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की बेहतरी में सहकारिता विभाग की अहम भूमिका रही है। पैक्स के माध्यम से किसानों के लिए समय-समय पर खाद, बीज, ऋण आदि किसान भाईयों को उपलब्ध कराया जाता रहा है। जिसमें पैक्स अध्यक्ष की अहम भूमिका होती है‌। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर वह चुनाव जीत जाते हैं और पैक्स अध्यक्ष बन जाते हैं तो, वह पैक्स अध्यक्ष पद के इस भूमिका का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला