अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर) समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल विभाग ने समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से आनंद विहार के बीच गरीब रथ नामक एक स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी रक्सौल व सहरसा के रास्ते 05577/05578 आनंद विहार तक जाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच होंगे। यह स्पेशल ट्रेन 04 दिसम्बर 2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक सप्ताह में पांच दिन (गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर) सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर 20.20 बजे गढ़बरूआरी, 21.45 बजे सुपौल, 21.15 बजे सरायगढ़, 22.00 बजे निर्मली, 22.13 बजे घोघरडीहा, 22.35 बजे झंझारपुर, 23.00 बजे सकरी, 23.35 बजे दरभंगा में रूकते हुए अगले दिन 00.45 बजे जनकपुर रोड, 01.30 बजे सीतामढ़ी, 20.10 बजे बैरगनिया, 03.15 रक्सौल, 04.20 बजे नरकटियागंज, 05.00 बजे बगहा रूकते हुए तीसरे दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल दिनांक 06 दिसम्बर 2024 से 02 जनवरी 2025 तक तक सप्ताह में पांच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) आनंद विहार से 05.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 रक्सौल, 02.00 बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, 04.50 बजे दरभंगा, 06.00 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 06.45 बजे घोघरडीहा, 08.03 बजे निर्मली, 08.30 बजे सरायगढ़, 09.30 बजे सुपौल, 09.45 बजे गढ़बरूआरी रूकते हुए 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।








