Samastipur: नव-निर्वाचित पैक्स प्रबंधकारिणी सदस्यों के बीच प्रमाण-पत्र का किया गया वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में, तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में निर्वाचित होने वाले प्रबंधकारिणी सदस्यों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण की शुरुआत कर दी गयी।

जिसके तहत उजियारपुर सीओ आकाश कुमार के द्वारा बुधवार 04 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय में, तथा उजियारपुर बीपीआरओ के द्वारा गुरुवार 05 दिसम्बर को पंचायत समिति भवन उजियारपुर के परिसर में वितरण किया गया।

इस दौरान अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार के द्वारा प्रखंड के गावपुर, रायपुर, भगवानपुर कमला, सातनपुर  चांदचौर करिहारा सहित दर्जनों पंचायत के प्रबंधकारिणी सदस्यों के बीच निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

वहीं बीपीआरओ उजियारपुर के द्वारा प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के पैक्स प्रबंधकारिणी सदस्य के पद पर निर्वाचित सदस्यों के बीच निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र पाने वालों में लखनीपुर महेशपट्टी पैक्स के प्रबंधकारिणी सदस्यों में अनिल कुमार राय, मनिषा कुमारी, अनिता देवी, बैजनाथ सिंह, चंदन राम, क्य्यूम अंसारी, ईशरत परवीण, पुष्पा कुमारी तथा आमिना खातून का नाम शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी में तिथि भोज का किया गया आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने निजि कोष से इस तिथि भोज का किया था आयोजन तिथि भोज में स्कूली बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ