अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मोहनपुर रोड में, ट्रक के नीचे आकर एक बाईक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने मृत युवक के शव के साथ समस्तीपुर पटोरी पथ को मोहनपुर में जाम कर दिया।

मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भमरूपुर निवासी अमित कुमार के रूप में की गयी है। मृतक बीआरबी कॉलेज के पास साईबर जंक्शन नामक कंप्यूटर कैफे का संचालन किया करता था। घटना के बाद ट्रक चालक सड़क पर ट्रक को खड़ा करके भागने में सफल रहा।
उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराना चाही, लेकिन सड़क जाम कर लोग उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नही हो रही थी। घटना गुरुवार 05 दिसम्बर की देर रात करीब 09:30 बजे की बतायी जा रही है।
वहीं घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी का बताना है कि, बुलेट सवार युवक के आगे आगे ट्रक जा रही थी। इसी दौरान बुलेट सवार युवक ट्रक से आगे जाने के लिए अपनी बाईक की स्पीड को थोड़ा बढा दिया। बाईक सवार युवक जैसे ही मैजिक व ट्रक के बीच पहुंची, मैजिक चालक ने अपनी मैजिक गाड़ी का दायां गेट खोल दिया।
जिससे बुलेट चालक युवक की बाईक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गयी। जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, और कुछ ही क्षण में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
हालांकि इस हादसे की असली वजह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोगों ने मृत युवक के शव के साथ सड़क जाम कर ही रखा था।








