अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिला मुख्यालय अंतर्गत चीनी मिल चौक स्थित विद्यूत कार्यालय परिसर में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ, जितवारपुर कन्हैया चौक निवासी सुरेश ठाकुर के द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर को शुरू की गयी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन मंगलवार 10 दिसम्बर की देर शाम ही कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार के द्वारा बिजली बिल में सुधार करने तथा मीटर बदलने काशआश्वासन देने पर समाप्त कर दिया गया।

मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि, उपभोक्ता सुरेश ठाकुर का बिजली कनेक्शन कुटीर योजना 2007 का है, और यह मामला भी उसी समय से लटका हुआ है। उपभोक्ता ने मीटर खराब रहने का आरोप भी लगाया है।
हालांकि विभाग ने करीब 22 हजार रूपए का बिजली बिल घटा दिया है। इसके बाद भी बिल की विस्तृत अध्ययन की जा रही है। अध्ययन के पश्चात यथासंभव बिजली बिल और भी घटायी जाएगी। जिसके बाद दिव्यांग अनशनकारी सुरेश ठाकुर ने अनशन समाप्त कर दिया।
मौके पर विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सह भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले जिला कमिटी ललन कुमार, अनिल चौधरी, जयंत कुमार, दीपक यदुवंशी, मिथिलेश कुमार, कुंदन कुमार, उपेंद्र राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।








