???? बिग ब्रेकिंग- जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह के अवसर पर, बिहार के महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुके जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी हजारों गरीब, असहाय, दिव्यांग व निर्धन लोगों के बीच कंबल का करेंगे वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, राजू सहनी विगत वर्षों की भांति वर्ष 2025 जनवरी माह में भी प्रखंड क्षेत्र के हजारों गरीब, असहाय, दिव्यांग व निर्धन परिवार के लोगों के बीच, एक बार फिर कंबल का वितरण करेंगे।

जिसकी तैयारी एक माह पुर्व से ही शुरू कर दी गयी है। इसके लिए उन्होंने लुधियाना की नामी-गिरामी कंपनी को पचास हजार कंबल आपूर्ति करने का ऑर्डर भी दे दिया है। जिसके बाद कंपनी ने भी ऑर्डर की गयी कंबल की आपूर्ति 10-15 जनवरी 2025 के बीच करने के लिए हामी भर दी है।

इस बाबत पुछे जाने पर जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, वह बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मदिवस 24 जनवरी को, प्रत्येक वर्ष जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, समस्तीपुर मुख्य बाजार तथा फुटपाथ आदि पर अपना जीवन गुजर-बसर करने वालों के बीच, तथा 25 जनवरी को जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर, प्रखंड के सभी 28 पंचायत के निर्धन, गरीब, असहाय, विधवा व दिव्यांग आदि लोगों के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे हैं।

उसी कड़ी में वह आगामी वर्ष 2025 में भी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मदिन के अवसर पर, जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, समस्तीपुर मुख्य बाजार तथा फुटपाथ आदि पर अपना जीवन गुजर-बसर करने वाले लोगों के बीच कंबल का वितरण करेंगे, तत्पश्चात 25 जनवरी 2025 को उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में, प्रखंड क्षेत्र के रायपुर, पतैली पूर्वी व पतैली पश्चिमी, गावपुर, मालती, लखनीपुर महेशपट्टी, लोहागीर, भगवानपुर कमला, चांदचौर करिहारा, चांदचौर मध्य, चांदचौर पश्चिमी, सातनपुर, बेलामेघ, परोरिया, बैकुंठपुर ब्रह्ण्डा, अंगारघाट, बिरनामातुला, डढ़िया मुरियारो, चैता उत्तरी व चैता दक्षिणी, बेलारी, नाजिरपुर, महिसारी, भगवानपुर देसुआ आदि गांव के हजारों-लाखों लोगों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण करेंगे।

इसके लिए उन्होंने उपरोक्त पंचायत सहित अन्य पंचायत के समाजसेवी लोगों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस दौरान जिले के चर्चित व महान समाजसेवी राजू सहनी ने यह भी बताया कि, सभी पंचायत से लोगों को लाने व ले जाने के लिए चार पहिया वाहन की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उनलोगों को प्रखंड मुख्यालय तक आने-जाने के लिए कोई असुविधा ना हो।

आपको बता दें कि, राजू सहनी वही समाजसेवी हैं, जिनके द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्यों से प्रसन्न होकर बिहार के महामहिम राज्यपाल ने उन्हें हजारों लोगों के बीच पटना के एक सम्मान समारोह में सम्मानित भी किया है। यही नहीं समाजसेवी राजू सहनी को दुसरे प्रदेश यानि आसाम राज्य में भी दर्जनों बार वहां के मंत्री व न्यूज चैनलों के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है, साथ ही बिहार के तीन-तीन विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू व आलोक कुमार मेहता ने भी इनके सामाजिक कार्यों से खुश होकर हजारों लोगों की मौजूदगी में पाग व चादर देकर सम्मानित कर चुके हैं।

आपकों बता दें कि, जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने प्रखंड मुख्यालय के करीब आधा दर्जन पंचायतों के दर्जनों छठ घाट पर पूजा पंडाल, छठव्रती के आने-जाने वाले मार्गों में करीब 30 किलोमीटर तक रोशनी की व्यवस्था, सैकड़ों स्थानों पर तोरण द्वार, गीत-संगीत के लिए लाउडस्पीकर की व्यवस्था, छठव्रती माता व बहनों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था तक करवाते आ रहे हैं, साथ ही निर्धन व गरीब परिवारों के बेटियों की शादी में होने वाले खर्च में भी अपना योगदान देते रहे हैं।

इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि, वह सारा खर्चा वह अपने निजि कोष से करते आ रहे हैं। समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा किए जा रहे इस तरह के समाजसेवा से खुश होकर कुछ लोगों का बताना है कि, जिले में करोड़पति व अरबपति लोगों की कोई कमी नही है। बावजूद उनलोगों के द्वारा कभी भी कोई भी इस तरह का काम नही किया जाता है, जिससे गरीब लोगों का भला हो। अगर जिला में समाजसेवी राजू सहनी के जैसा दो-चार बेटा और समाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाने लगे तो, जिला में कभी किसी भी गरीब व निर्धन परिवारों का कोई काम नही रूकेगा।

संपूर्ण समस्तीपुर जिला के लोग खुशहाल व सुखमय जीवन व्यतीत करना शुरू कर देंगे। उधर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मदिन के अवसर पर कंबल वितरण किए जाने की सुचना मात्र से, स्थानीय प्रखंडवासी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनलोगों का बताना है कि, जिस काम के लिए वह लोग सांसद और विधायक चुनते हैं, वह तो सांसद विधायक बनते ही इस तरह गायब हो जाता है, जैसे बुजुर्ग व्यक्ति के सिर से बाल और मुंह से दांत गायब हो जाता है।

उस सबसे अच्छा तो उनका अपना समाजसेवी राजू सहनी है, जो जरूरत के समय याद करते ही मदद के लिए हाजिर हो जाता है, और साथ ही समय समय पर किसी न किसी बहाने से वह लोगों की मदद करने भी चला आता है। उनलोगों का कहना था कि, अब उनलोगों को राजू सहनी जैसा सांसद और विधायक बेटा चाहिए, जो विपत्ति के समय में उनके काम आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *