???? बिग ब्रेकिंग- शादी का झांसा देकर बनाया शारिरीक संबंध। अंतरंग पल का चोरी से बनाया फोटो व विडियो, फोटो वायरल होने के बाद संदिग्ध हालत में युवती की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिव उदय सिंह:( बछवाड़ा) बेगुसराय जिले के बछवाड़ा थाना अंतर्गत एक गांव में, एक घर के एक कमरे से, एक किशोरी की संदिग्ध हालत में पंखे से लटकती हुई शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना बछवाड़ा थाने की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची बछबाड़ा थाने की पुलिस ने उक्त किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृतका नाबालिग किशोरी विभूतिपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। घटना रविवार 15 दिसम्बर की दोपहर करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। मृतका अपनी मौसेरी बहन के घर बेगुसराय जिला अंतर्गत बछबाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत 5 वर्षों से रह रही थी। उक्त घटना से संबंधित आवेदन भी मृतिका की बहन ने बछवाड़ा थाना को उपलब्ध करा दिया है। बछबाड़ा थाना को दिए आवेदन में मृतिका की बहन ने बताया है कि, उसकी बहन विगत 5 वर्षों से उसके घर पर ही रह रही थी। जिसके साथ बछबाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी, बिनोद राम का पुत्र अवधेश कुमार राम शादी का झांसा देकर विगत 3-4 सालों से यौन शोषण कर रहा था। जिसकी तस्वीर और विडियो भी अवधेश राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर निकाल लिया था तथा, मृतिका को ब्लैकमेल करने लगा था। जब भी वह इसका विरोध करती थी तो उक्त युवक उस विडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी दे दिया करता था। इसी बीच आरोपित युवक ने शनिवार 14 दिसम्बर को उनकी बहन का एक फोटो सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद वह आरोपित युवक को उस फोटो को हटाने के लिए कहने गयी तो, आरोपित युवक अवधेश कुमार राम के अन्य साथी उसका मोबाइल लेकर फरार हो गये, तथा पंचायती के समय सभी फोटो और विडियो दिखाने की बात करने लगा। जिसकी जानकारी मृतिका को हो गयी। जिसके कारण वह काफी चिंतित हो गयी। घटना के दिन उनकी बहन ने कपड़ा धोकर उन्हें सुखाने के लिए भेज दिया, और वह घर में घुसकर दरवाजा बंद कर ली, तथा पंखे से लटक गयी। जब वह दरवाजा बंद देखकर अपनी बहन को आवाज लगायी तो कोई जबाब नही मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना अपने ग्रामीणों को दिया। जिनकी मदद से दरवाजा तोड़कर मृतिका को अस्पताल ईलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *