अरविन्द कुमार/मृत्युंजय कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगाघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव स्थित डिहबार स्थान में, बनाए गए चबूतरे के पीलर से लटकता हुआ एक युवक का शव मिलने से ईलाके में हरकंप मच गया।

शव मिलने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना बुधवार 18 दिसम्बर की अहले सुबह की बतायी जा रही। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को उस वक्त हूई, जब एक महिला ने पीलर से लटकता शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद अंगारघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत युवक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव स्थित वार्ड 11 निवासी, भगलु साह के 22 वर्षिय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ मुखिया के रूप में की गयी है।

वहीं इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग पर डिहुली गांव के पास शव को रखकर, घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को बुलाने, व इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वहीं इस सड़क जाम के कारण समस्तीपुर रोसड़ा सड़क मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। हालांकि जाम स्थल पर पहुंची अंगारघाट पुलिस ने, सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया, तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मंगलवार 17 दिसम्बर की देर शाम करीब 09 बजे अपने ही घर में अपने परिजनों से विवाद करके घर से निकल गया था। जिसके बाद अगले दिन बुधवार 18 दिसम्बर की सुबह उसका शव गांव के ही डीहबार स्थान में देखा गया।
मृतक का पिता भगलु साह की मानें तो, उसने भी मंगलवार को अपने मृतक बेटे को घर से बाहर नहीं जाने की सख्त हिदायत दिया था। हालांकि मना करने के बाबजूद वह घर से बाहर निकल गया था, और आज यह घटना हो गयी।
मृतक के परिजनों का बताना है कि, उसके बेटे की किसी ने हत्या करके उसके शव को घटनास्थल पर टांग दिया है। वहीं इस संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव का बताना है कि, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।







