???? बिग ब्रेकिंग- 50 रूपए क्विंटल बिक रहा सब्जी मंडी में फूलगोभी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( ताजपुर) जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की कीमत अचानक धड़ाम से नीचे गिर गयी। जिसके कारण क्षेत्र के किसान व गद्दीदार काफी मायूस दिखे। जबकि मोतीपुर सब्जी मंडी में मंगलवार 24 दिसम्बर को

फूलगोभी की आपूर्ति काफी अधिक रही जबकि खरीदार गायब रहे। जिसके कारण किसानों के फूलगोभी युं ही पड़े रह गए। हालांकि फुलगोभी के खराब होने की डर से गद्दीदारों को 50 रुपये बोरा में फूलगोभी को बेचना पड़ा। ऐसा नहीं है कि फूलगोभी की कीमत नहीं रही, बल्कि अन्य हरी सब्जियों का भी यही हाल रहा। बैगन 4-5 रूपये किलो, बंधा गोभी 4-5 रुपए किलो, धनिया पत्ता 20

रूपये किलो, मूली 4-5 रूपये किलो समेत अन्य स्थानीय हरी सब्जियों की खरीददार नहीं रहने के कारण काफी सस्ता रहा। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर फतेहपुर के किसान मनोज कुमार सिंह, मोतीपुर के किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि, गोभी बचने से गोभी कटाई की मजदूरी एवं गद्दी पहुंचाने का भाड़ा भी

उपर नहीं हो पाता है। वहीं इस संबंध में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह का बताना है कि, लगन, त्योहार आदि का आभाव है, साथ ही लोगों का खरीददारी क्षमता घटा है। जबकि इस मौसम में सब्जी का अच्छा उत्पादन रहा है। सब्जी उत्पादक किसान बर्बाद हो रहा है। उनकी अगली फसल कैसे लगेगी, केसीसी लोन की भरपाई कैसे होगी, किसानों को इसकी चिंता सता रही है।उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से सब्जी उत्पादक

किसानों का सर्वे कर सरकार स्तर पर किसानों को नि: शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि किसान अगली फसल लगा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *