???? बिग ब्रेकिंग: “हम उसके नयका घर में 3-4 बोतल शराब रख देंगे आपको फोन कर देंगे आप तुरंत छापामारी कर दिजिएगा” ऑडियो क्लीप हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऑडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस ऑडियो क्लिप को सुनने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, मोबाइल/फोन पर बात करने वालों में से एक शराब माफिया है, तथा दुसरा कोई पुलिस पदाधिकारी है।

क्यों कि वायरल हो रहे उस ऑडियो क्लिप में बार -बार किसी के घर शराब की बोतल रखकर छापामारी करने की बात की जा रही है, और सबक सिखाने की भी बात की जा रही है। वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप में किसी कन्हैया कुमार नाम के व्यक्ति के निर्माणाधीन घर में शराब की बोतलें रखकर छापामारी करवाने की बात की जा रही है।

जिस पर दुसरी ओर से बात करने वाला व्यक्ति कहता है कि, अभी शराब रखकर छापामारी कराने में दिक्कत है, क्योंकि जिसके घर शराब की बोतलें रखी जाएगी, उसको शक हो जाएगा। इसलिए 3-4 दिन बाद उसके घर में शराब की बोतल रखना है।

जिस पर फोन करने वाला व्यक्ति कहता है कि, ठीक है सर। हम 3-4 बोतल शराब रख देंगे, और आपको फोन कर देंगे आप तुरंत छापामारी करने आ जाइएगा। जिस पर मोबाइल/फोन से दुसरी तरफ से बात करने वाला शख्स बोलता है कि, ठीक है काम हो जाएगा।

उससे पहले मोबाइल फोन पर बात करने वाला युवक किसी के बारे में बोलता है कि, ई लोग घर आया है, पिअकरी कर रहा है, और बम पटाखा फोड़ रहा है। दुसरी तरफ से आवाज आता है कि, किसी के जिंदगी और किसी के बाल बच्चा का सवाल है।

जब अपने सिक्का खोट है त दुसरा किसको कहिएगा। फिर फोन करने वाला शख्स बोलता है कि, एगो कन्हैया को तो छोड़ेंगे नहीं। जिसके जबाब में सामने वाला शख्स बोलता है कि, खाली दारू में धरवा दो न। जिसके जबाब में फोन करने वाला शख्स बोलता है कि, धरवा दें, तो दुसरी तरफ से एक बार फिर जबाब आता है कि, तब क्या ! धरबा दो।

जिसके बाद फोन करने वाला शख्स कहता है कि, “ठीक है। हम उसके घर दुगो तीन गो दारू बोतल रख देंगे और आपको फोन कर देंगे। आप आकर तुरंत छापामारी कर दिजिएगानयका घर जो बना रहा है, बंसबिट्टी में वहीं रखेंगे। कर दें कल परसों में।

जिसके जबाब में अगला शख्स फोन करने वाले को तीन चार दिन रूकने के लिए कहता है, और यह डील पक्की हो जाती है। जब वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप से संबंधित जानकारी जुटायी गयी तो पता चला कि, वायरल हो रहा यह ऑडियो क्लिप करीब दो से तीन महीना पुराना है तथा समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र का है, यही नही! इस ऑडियो क्लिप में बातचीत कर रहे दोनों शख्स में से एक हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनु राय तथा दुसरा शख्स बिहार सरकार के द्वारा प्रतिबंधित विदेशी शराब का धंधा करने वाला धंधेबाज बताया जा रहा है, और जिस कन्हैया नाम के किसी व्यक्ति के घर शराब की बोतलें रखकर छापामारी करने व जेल भेजने की बात कर रहे हैं, वह युवक शराब बेचने वाले उस शख्स का विरोध किया करता है।

हालांकि इस संबंध में जब थानाध्यक्ष हथौड़ी थाना मोनू राय से बातचीत की गयी तो, उन्होंने बताया कि ऐसा कोई बात नही है। ई गलत बात है। सब गलत न्यूज है ई सब।

इस दौरान थानाध्यक्ष हथौड़ी थाना मोनू राय ने यह भी बताया कि, वायरल हो रहे उस ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज भी नही है। हालांकि वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप में थानाध्यक्ष हथौड़ी थाना मोनू राय की आवाज है या नही ? इसकी पुष्टि तो फोरेंसिक टीम ही करेगी। लेकिन फिलहाल तो वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप के सत्यता की पुष्टि “NEWS 20 BIHAR KI AWAZ” न्यूज पोर्टल नही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *