???? बिग ब्रेकिंग- दो ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी स्थानीय थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर मध्य पंचायत स्थित रामनगर मंगलहाट वार्ड 10 स्थित, गुड्डू ज्वेलर्स तथा वैष्णवी ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में, अज्ञात चोरों के द्वारा बीती रात दुकान का शटर काटकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब 10 लाख रूपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस चोरी के घटना की जानकारी दुकानदार को, मंगलवार 31 दिसम्बर की सुबह करीब 6 बजे उस वक्त हुई, जब बगल के चाय दुकानदार ने दोनों दुकानदारों को घटना का जानकारी दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है।

घटना के संबंध में ज्वेलरी दुकानदारों का बताना है कि, वह लोग सोमवार 30 दिसम्बर की शाम करीब 6 बजे अपनी दुकानें बंद कर अपने घर चले गए। आज मंगलवार 31 दिसम्बर की सुबह करीब 06:30 बजे उनके बगलगीर चाय दुकानदार ने उन्हें फोन करके सुचना दिया कि, उनके दुकान का शटर उठा हुआ है।

जानकारी मिलते ही वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि, उनके दुकान का शटर कटा हुआ है तथा उनके दुकान में रखा सोने-चांदी की सारी ज्वेलरी गायब है, और उसका सारा खाली डब्बा दुकान के पीछे फेंका हुआ है। दुकानदार ने यह भी बताया कि, उनके दुकान में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी चोर निकाल कर लेते चले गए।

इस दौरान वैष्णवी ज्वेलर्स के मालिक अनिल साह का बताना है कि, इस चोरी की घटना में करीब 5-7 लाख के सोने व चांदी के जेवरात की चोरी की गयी है। वहीं गुड्डू ज्वेलर्स के मालिक गुड्डू साह का बताना है कि, इस चोरी की घटना में उनके दुकान से करीब 4 लाख की ज्वेलरी की चोरी कर ली गयी है।

इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर मध्य पंचायत के रामनगर मंगलहाट स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स व गुड्डू ज्वेलर्स में, दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए जाने की बात सामने आयी है। उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला