???? बिग ब्रेकिंग: BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ छात्र संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित पटेल गोलंबर पर आइसा-आरवाईए, एआइएसएफ समेत अन्य वाम जनवादी छात्र-युवा संगठनों ने, मशाल जुलूस निकालकर बिहार सरकार के द्वारा बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर कारवाई करने, पुनर्परीक्षा लेने, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने आदि की मांगों को लेकर विरोध जताया।

इस दौड़ान बड़ी संख्या में छात्र संगठनों के कार्यकर्ता, शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास ईकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में मशाल लेकर, जिला मुख्यालय का भ्रमण करते हुए मुफस्सिल थाना के पास पहुंचकर यह जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए, राज्य अध्यक्ष प्रिती कुमारी ने कहा कि भाजपा व जदयू की नीतीश सरकार का इकबाल खत्म हो गया।

सरकार वेंटीलेटर पर है। सरकार का कोई अधिकारी तक नहीं सुनता है। वर्ष 74 के आंदोलन के उपज नीतीश कुमार आज हक व अधिकार के लिए लड़ने वाले छात्रों पर लाठियां चलवा रहे हैं। यह बिहार है, तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करता है‌। ऐसी सरकार को 2025 के चुनाव में छात्र- युवा सत्ता से बेदखल कर इस लाठीचार्ज का बदला लेगी।


मौके पर आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, जिला सचिव सुनील कुमार, आइसा राज्याध्यक्ष प्रीति रॉय पटेल, द्रख्शां जबीं, जानवी कुमारी, अनिल कुमार, मोहम्मद फैयाज, नीतीश राणा, संजीव कुमार उर्फ गोलू, गौतम कुमार सैनी, धीरज कुमार, विशाल कुमार, विवेक सिंह, मोहम्मद तौसीफ, नीरज कुमार, सुधीर कुमार, मनीष कुमार, बबलू कुमार समेत आइसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह,  एआईएसएफ के अभिषेक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला